मोहब्बत व इंसानित से मुल्क़ को बचाया जा सकता है: मुरारी दास शायरी और गज़लों से रोशन हुई शाम, सदभावना मुशायरा में जुटे मशहूर शायर
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। वतन से मोहब्बत ईमान का हिस्सा है। जब दिलों में मोहब्बत परवान चढ़ेगी, इंसानियत का पैगाम आम किया जाएगा तो दुनिया की कोई ताकत समाज और मुल्क की तरक्की को रोक नहीं सकती। उक्त विचार आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर स्थानीय गांधी भवन में उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी द्वारा आयोजित सद्भावना मुशायरा के मुख्य अतिथि स्वामी मुरारी दास ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि समाज में उथल-पुथल असमानता नैतिकता का पतन शीश पर है। इससे देश को बचाने का एक ही इलाज है और वो मोहब्बत व इंसानियत है। कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी के सदस्य राजा कासिम ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि सुधीर तिवारी, भाजपा नेता प्रशांत कुमार मिश्रा एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उर्दू पत्रकारिता में योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार हसमत उल्ला, वरिष्ठ पत्रकार तारिक खान, कारवाने इंसानियत के अध्यक्ष तारिक जिलानी, जफर हयात एडवोकेट, प्रशांत कुमार मिश्रा, सुधीर तिवारी, संतोष सिंह, रजा रिजवी, व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी की तरफ से तमाम कवियों और शायरों को गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मशहूर शायर जौहर कानपुरी की अध्यक्षता और शायर वासिफ फारुकी के संचालन में आयोजित सद्भावना मुशायरे का शुभारंभ गुले सबा ने देश भक्ति का गीत गाकर किया। शायरों में जोहर कानपुरी, वासिफ फारुकी, रामप्रकाश बेखुद, संजय मिश्रा ‘शौक‘, शोएब अनवर, सलीम सिद्दीकी, फ़ैज़ खुमार, रुस्तम इलाहाबादी, शकील गयावी, सगीर नूरी, आदर्श बाराबंकवी, इरशाद बाराबंकवी, सलीम ताबिश, हर्षित मिश्रा, शहबाज तालिब, प्रियंका शुक्ला, श्रद्धा बाजपयी, शमीम बाराबंकवी, जमीर मखमूर काकोरी, नसीर अंसारी ने अपना कलाम पेश किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से अख्तर जमाल उस्मानी, परवेज अहमद, चौधरी शोएब मलिक, अमीनुद्दीन, उबेद अशहद, सलमान बाबा, कारी अली अहमद, आसिम हसन, कमर हयात, फराज अख्तर, ताज बाबा राइन, धीरज शर्मा ‘अंबर‘, सलमान, मो. इस्लाम, अब्बास जैदी, जीशान अनवर, फैजान अनवर समेत जिले के कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रही।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

