झूम के बरसे बदरा, उमस और गर्मी से मिली राहत

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी। पिछले कई दिनों से हो रही कड़ी धूप व उमस भरी चिपचिपी गर्मी से रविवार की शाम इंद्रदेव की मेहरबानी से आमजन को राहत मिली। शाम करीब पांच बजे शुरू हुई झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। करीब एक घंटे तक कारे बदरा जमकर बरसे और लोगों का मनमयूर खिल उठा। मौसम में ठंडक घुली और लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। रविवार की सुबह से ही चिलचिलाती धूप खिलने के पश्चात लोग गर्मी और उमस से त्रस्त हो गए। शाम को अचानक आसमान में काली घटाओं ने डेरा डाला और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान तेज हवाओं के चलने से मौसम सुहावना हो गया। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिले हुए है। खेती के जानकारों की माने तो बारिश के बाद धान की फसल को फायदा पहुंचेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तामपान 28 डिग्री सेल्सियम रिकार्ड किया गया। धान की खेती में जुटे किसानों के लिए यह बारिश सोने पर सुहागा जैसे वाली होगी। किसानों ने कहा कि धान की फसल को अमृत मिल गया है। पिछले कुछ दिनों से बारिश की जरूरत महसूस की जा रही थी। दस दिनों से थोड़ी थोड़ी हो रही बरसात से धान की फसल सूख रही थी और लोगों को भारी उमस भरी जिदगी जीने पर मजबूर होना पड़ रहा था। ऐसे में रविवार की शाम एक घंटे की जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक लौटी तो वही आमजन गर्मी से राहत महसूस कर रहा है। क्षेत्र के प्रेम प्रकाश, विवेक यादव, उमानाथ यादव, रंजय शर्मा, अनिल यादव आदि किसानों ने कहा कि बरसात से सूख रही फसलों को जीवनदान मिला है। वहीं दूसरी तरफ जमीन पर दरारें शुरू हो गई थी। मगर इस बारिश ने राहत दी है।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

Don`t copy text!