जिलाध्यक्ष को पदाधिकारियों ने शिक्षक मांगों की हस्ताक्षर सूची सौंपी
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय के निर्देशानुसार सोमवार को जिला पंचायत स्थित प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह, मंत्री उमानाथ मिश्र एवं कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने विकास खंड स्तर से चार सूत्रीय मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान की प्रतिलिपि प्राप्त की। इस मौके पर विकास खंड में सिरौलीगौसपुर से ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सिंह, विकास खंड दरियाबाद से ब्लॉक अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, विकास खंड निन्दूरा से मंत्री ओमकार वर्मा, विकास खंड बंकी से मंत्री अरुणेंद्र दीक्षित, विकास खंड रामनगर से ब्लॉक अध्यक्ष हनुमंत अवस्थी, विकास खंड फतेहपुर से ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा हस्ताक्षर अभियान की प्रतिलिपि उपलब्ध कराई गई। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने शेष विकास खंड के पदाधिकारियों से शीघ्र ही हस्ताक्षर अभियान की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने के लिए संघ के पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

