टीबी रोग को मात देने के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर टीबी उन्मूलन के लिए चल रहा विशेष अभियान बाराबंकी-जनपद क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में अहम भूमिका निभायेगा। इसके तहत साल 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान में अब तक 150 से अधिक संभावित मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। अभियान को सफल बनाने के लिए आशा एवं एएनएम के माध्यम से क्षेत्र में दैनिक भ्रमण करके संभावित मरीजों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर टीबी संबंधित सेवाओं के लाभ पहुंचाने के लिए 23 अगस्त से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विनोद कुमार दोहरे ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 269 तैनात सीएचओ अपने-अपने क्षेत्र में रोगियों की स्क्रीनिंग कर उन्हें बीमारी के प्रति जागरूक कर रहे हैं। आशा, एएनएम पहले से प्रशिक्षित थी और अब इसके लिए सीएचओ को भी प्रशिक्षित किया जा चुका है। आशा व एएनएम घर-घर जाकर टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग कर रही हैं और टीबी के प्रति जागरूक कर रही हैं। 23 अगस्त से शुरू हुए अभियान के तहत संभावित क्षय रोगियों की स्क्रीनिंग करके जांच की गई है। जिला छय रोग अधिकारी ने बताया कि सेंटर पर नियुक्त सीएचओ द्वारा संबंधित आशा को उसके क्षेत्र में उपचारित क्षय रोगियों के लिए औषधियां प्रदान की जा रही हैं। इसके साथ ही वह क्षय रोगियों की जांच व उपचार के साथ निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत डीबीटी में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। जिला कार्यक्रम समन्वयक शिप्रा ने बताया कि प्रत्येक आशा के द्वारा अपने क्षेत्र में भ्रमण कर, ऐसे समस्त संभावित मरीजों को सूचीबद्ध कर, संबंधित एएनएम के माध्यम से सैंपल लेकर नजदीकी जांच केंद्र पर भेजा जा रहा है। इसके अलावा जो व्यक्ति सैंपल देने के लिए खुद जाना चाह रहे हैं तो उसका सैंपल नजदीकी जांच केंद्र में लिये जाने के लिए रेफर किया जा रहा है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!