जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर दर्जनों किसान साथियों के साथ पहुंचकर जिले में भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज को बुलंद किया

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष बलराम यादव की अगुवाई में आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर दर्जनों किसान साथियों के साथ पहुंचकर जिले में भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज को बुलंद किया और 9 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगों पर त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन अतिरिक्त मजिस्टेªट ने दिया।

1. यह कि मारिया फ्रोजन एग्रो फूड प्रोडक्टस प्रा0लि0 द्वारा नियम विरूद्ध तरीके से धोखाधड़ी व जालसाजी करके फ्रोजन रेड मीट व पोल्ट्री प्रोडक्टस की आड़ में खुलेआम बड़े जानवर (भैसा) का मांस के लाइसेंस फूड विभाग व नगर पालिका/नगर पंचायत व स्थानीय थानों की रिपोर्ट लगवाकर जारी करवाये जा रहे हैं जिन पर रोक लगाते हुए दोषियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जाये।  2. यह कि ईशान किदवई व शाहिल व फरमान की आय से अधिक सम्पत्ति की जांच करवाते हुए सरकारी टैक्स की चोरी का मुकदमा कायम किया जावे, इन लोगों ने जिले में लगभग 66 दुकाने प्रत्येक से सात लाख रूपया लेकर लगभग 4 करोड़ 62 लाख रूपया धोखाधड़ी करके हड़पा गया है जबकि उक्त लोग बाराबंकी जिले में 300 से अधिक दुकाने खोलने के लिए प्रयासरत हैं जिनके मोबाइल नम्बर 9169999786, 9919607860 है।

3. यह कि उक्त कम्पनी के संचालक, एजेंट व कर्ताधर्ता पूरे प्रदेश के साथ-साथ जनपद बाराबंकी के नगर पंचायत बंकी, थाना कोतवाली नगर बाराबंकी के निवासी ईशान किदवई पुत्र कदीर अहमद किदवई व शाहिल पुत्र अज्ञात व फरमान पुत्र अज्ञात अपना गैंग बनाकर जनपद के भोले भाले मुस्लिम बेरोजगार युवकों को बरबगलाकर उनसे 6-7 लाख रूपया ऐंठकर मोटी रकम कमाई जा रही है और लग्जरी वाहन जैकवार व स्कार्पियों से प्राइवेट गनर रखकर पूरे प्रदेश में गिरोह संचालित किया जा रहा है।  4. यह कि जनपद बाराबंकी में नियम विरूद्ध तरीके से धार्मिक स्थलों के पास व अति संवेदनशील स्थानों पर भैंसे के मांस की बोटी-बोटी करके बेचने की फुटकर दुकाने नियम विरूद्ध तरीके से खोली गई हैं तथा कई जगह दुकानें खोलने के लिए बेरोजगारों को गुमराह व बरगलाकर प्रत्येक लाइसेंस के नाम पर 7,00,000/- सात लाख रूपया हड़पा गया है, उसके पश्चात भी लाइसेंस के स्थान पर केवल रजिस्टेªशन दिया जा रहा है। उक्त रूपयों को वापस दिलवाया जाये।

5. यह कि भैंस व बड़े के गोश्त कटने व टुकड़े करने के बाद बहने वाले रक्त व शेष अवशेषों की गंदगी व बदबू से क्षेत्र में संक्रमण व बीमारी फैल रही है, ऐसा अवैध व्यवसाय जनपद के साथ-साथ पूरे प्रदेश में बंद होना चाहिए।  6. यह कि नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी व जिला फूड इस्पेक्टर व एरिया इंचार्ज अनुचित लाभ लेकर गलत तरीके से लाइसेंस के नाम पर रजिस्टेªशन मारिया कम्पनी के दबाव में पैसा लेकर जारी कर रहे हैंं। मारिया के लाइसेंस को तुरंत रोकने के आदेश पारित किये जाये।  7. यह कि सम्बंधित अधिकारी मोटी रकम लेकर सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं,  अधिकारी मांस विक्रेताओं को श्रीमान जी का नाम बताकर अधिक वसूली कर रहे हैं। उक्त कम्पनी द्वारा पूरे प्रदेश में आपकी सरकार के विरूद्ध माहौल तैयार किया जा रहा है।  8. यह कि सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियांे द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार से सरकार की छवि लगातार धूमिल हो रही है अधिकारियों के उक्त कार्य से जनता में काफी आक्रोश है, कभी भी कोई घटना हो सकती है। प्रदेश में शान्ती व्यवस्था व अमनचैन कायम रखने हेतु उक्त लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अनैतिक कार्य करके अकूत सम्पत्ति अर्जित की गई है जिसकी जांच करवाकर जब्त करवाया जाये।  9. यह कि आपको यह भी अवगत कराना है कि मारिया डे द्वारा स्थापित वधशाला पी0पी0पी0 माडल पर स्थापित की गई थी, नियम संगत पी0पी0पी0 माडल के अन्तर्गत आने वाले वधशाला केवल क्षेत्र विशेष में ही कार्य करने के लिए अधिकृत हैं। नियमानुसार इनके वधशाला से काटा गया मांस बरेली कमिश्नरी क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर उपलब्ध नहीं कराया जा सकता है परन्तु मारिया डे अपने मांस की सप्लाई वधोपरांत पूरे प्रदेश में गलत तरीके से बिक्रय करवा रही है। ज्ञापन देने वालों में बलराम यादव, विक्रांत सैनी, लालजी यादव, आफताब अंसारी, दीपक सिंह संगठन मंत्री, मुख्तार नगर महासचिव, नरेन्द्र यादव, नवीन कुमार, गुल्ले रसूल, किसान नेता रियाज, आफताब अंसारी, अलीम मुनिया नगर अध्यक्ष, अवीन, फैसल मलिक, हसन रजा, मुईद अंसारी आदि तमाम किसान नेता उपस्थित रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!