सैनिक को नम आंखों से दी विदाई, अंतिम संस्कार में उमड़े लोग

, दिव्यांशु शुक्ला संवाददाता रामनगर एसएम न्यू 24 टाइम्स 9170103751

बाराबंकी। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के जुड़ावनपुरवा के निवासी दिवंगत सैनिक का पार्थिव शरीर मंगलवार को गांव पहुंचा तो माहौल गंभीर हो गया। भारी संख्या में लोगों ने सैनिक को श्रद्धांजलि दी। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के जुड़ावन पुरवा गांव निवासी शशिकांत मिश्रा उर्फ बब्बन (29) सेना में अंबाला में तैनात था। रविवार को अंबाला में ही करंट से शशिकांत की मृत्यु हो गई थी। मंगलवार को तिरंगे में लिपटा शव जब गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। अपने माता पिता के इकलौते पुत्र शशिकांत का विवाह 2017 में हुआ था। सैनिक के अंतिम दर्शन के लिए घर पर लोगों का तांता लगा रहा। मंगलवार की सुबह सैनिक शशिकांत मिश्रा का शव पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के बीच उसके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार समेत आस-पास के गांवों के लोग उमड़ पड़े। मंगलवार को जुड़ावन पुरवा गांव में राज्यमंत्री सतीश चंद शर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप और तहसील के आला अधिकारियों की मौजूदगी में नम आंखों से सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया। , दिव्यांशु शुक्ला संवाददाता रामनगर एसएम न्यू 24 टाइम्स 9170103751

Don`t copy text!