मुरादाबाद के रहने बाले फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की बदायूं में हुई मौत, हत्या की आशंका।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं - 9719216984

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के परिवार वालों को सूचना दी।

बदायूं। थाना कोतवाली क्षेत्र में एक फाइनेंस कर्मी का शव सोमवार सुबह घर में फंदे पर लटका मिला। युवक मुरादाबाद का रहने वाला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसके परिवार वालों को घटना की सूचना दी है। वहीं परिजन भी मुरादाबाद से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस को अज्ञात के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी गई है।
शहर के मोहल्ला सम्राट अशोकनगर निवासी सुरेश चंद्र के मकान में मुरादाबाद जिले के थाना ठाकुरद्वारा के रामुवाला शेखू निवासी अजय (26) किराये पर कमरा लेकर रहता था। मकान मालिक के मुताबिक अजय एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। रविवार शाम वह घर से टहलने निकला और टहलने के बाद आकर रात को अपने कमरे में चला गया। सुबह काफी देर तक उसका दरवाजा न खुला तो उसे मकान मालिक ने आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। खिडक़ी से झांककर देखा तो वहां अजय का शव फंदे पर लटका हुआ था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम को भेज दिय। पुलिस ने लटके हुए शव की वीडियोग्राफी भी की। मकान मालिक के मुताबिक अजय ने कहा था कि एक सितंबर को वह कमरा खाली करके चला जाएगा। जबकि आज उसका शव मिलने के बाद इलाके में तमाम चर्चाएं हैं। उसने आत्महत्या की या मामला कुछ और है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मृतक के पिता ने अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या कर शव लटकाने की तहरीर कोतवाली में दी है। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। प्रथम द्रष्ट्रया मामला हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना ठीक रहेगा। जो भी रिपोर्ट आयेगी उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी:- हरपाल सिंह वालियान प्रभारी निरीक्षक बदायूं

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं – 9719216984

Don`t copy text!