भूपेंद्र सिंह के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से हुआ पूरब और पश्चिम का संगम:मुख्तार अब्बास नकवी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने से पूरब और पश्चिम का संगम हुआ है,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरब से तो भूपेंद्र सिंह पश्चिम से भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।पूर्व मंत्री मंगलवार शाम रामपुर पहुंचे। कार्यर्ताओं ने कोसी पुल पर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने शंकरपुर में अपने आवास पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पूरब और पश्चिम का जबरदस्त समन्वय हुआ है, पूरब से मुख्यमंत्री तो पश्चिम से प्रदेश अध्यक्ष हैं और पूरब पश्चिम का समन्वय व संगम 2024 के लोकसभा चुनाव में जबरदस्त परिणाम देगा।उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर सरकार की नीतियों, कार्यक्रम और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरे परिश्रम के साथ काम करना चाहिए। इस समय जिस तरह से वर्षा न होने के कारण कुछ जगहों पर सूखे जैसी स्थिति दिखाई पड़ रही है, उसकी भी चिंता हमें करनी चाहिए और सरकार को जमीनी स्थिति से अवगत कराने की जरूरत है। सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति के तहत किए जा रहे कार्यों से समाज का हर तबका खुश है।

Don`t copy text!