ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। एक्शनएड द्वारा संचालित नई पहल परियोजना के अंतर्गत जनपद बाराबंकी के ग्राम मंजीठा में आगनवाड़ी केंद्र पर ग्राम बाल संरक्षण समिति के बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे बाल संरक्षण समिति के सभी सदस्य व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने प्रतिभाग किया। जिसमें ग्राम बाल संरक्षण समिति के सक्रियता व पदेन सदस्यों के दायित्वों के बारे में चर्चा किया। साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह, सामाजिक सुरक्षा योजना, ड्राप आउट व आउट ऑफ स्कूल बच्चे विषयो पर चर्चा कर रणनीति तैयार किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो. समद, प्राथमिक विद्यालय मंजीठा प्रधानाचार्य आशुतोष वैशवार, नया सवेरा से रागिनी सक्सेना, आगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू व एक्शन एड से प्रमोद कुमार पाण्डेय, यदुराज सिंह व मीना पाल तथा स्वयंसेवी उपस्थित रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!