मसौली के विद्युत विभाग की लापरवाही,दो लाख से अधिक जनता को भुगतना खामियाजा

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। विद्युत विभाग की लापरवाही कहिये या कुदरत का कहर कहिये कि बगैर हवा चले ही पेड़ो की डाल आये दिन 33 हजार हाईटेंशन लाइन पर टूट कर गिर रही है जिसका खामियाजा विद्युत उपकेंद्र मसौली के करीब दो लाख से अधिक जनता को भुगतना पड़ता है अक्सर रात्रि 10 से 11 बजे के बीच पेड़ की डाल क्षेत्र की बिजली को गुल कर देती है ।

उल्लेखनीय हो कि गत 11 फरवरी को मसौली विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति होने वाली 33 केवीए के हाईटेंशन लाइन से हटा कर नयी हाईटेंशन लाइन से जोड़ा गया था कि लोगो को आये दिन होने वाली फॉल्ट से लोगो को राहत मिलेगी परन्तु नतीजा उल्टा हुआ कि नयी हाईटेंशन लाइन पुरानी हाईटेंशन लाइन से बदतर निकली जो बगैर हवा पानी के ही बाधित हो रही है। गौर किया जाय तो बीते अगस्त माह में लगभग हर दूसरे दिन हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आया है जिसका खामियाजा क्षेत्रीय जनता को घण्टो भुगतना पड़ा है। तीन दिन पूर्व 17 घण्टे तक बिजली से महरूम रहने के बाद विभाग के हुक्मरानो की मेहरबानी से क्षेत्रीय जनता को पुरानी हाईटेंशन लाइन से बेहतर बिजली मिल सकी परन्तु पुनः नयी लाइन से जोड़ते ही बुधवार की रात्रि लगभग 11 बजे अचानक बिजली गुल हो गयी लोगो ने थोड़ी देर इंतजार के बाद जब विभाग से बिजली की जानकारी प्राप्त करने लगे तो अधिकारियों एव कर्मचारियों ने वही रटारटाया 33 हजार ब्रेक डाउन पेट्रोलिंग की जा रही हैं बिजली की आस में लोगो ने पूरी रात जाग कर बिता दी परन्तु बिजली रानी के दर्शन नही हुए गुरुवार की सुबह दस बजे चंदौली पावर हाउस के कर्मचारी जब कार्यालय पहुँचे तो बिजली के दर्शन हुए दस घण्टे तक बाधित रही बिजली से उपभोक्ता गर्मी से बेहाल रहे और नींद पूरी नही हुई।

 नींद पूरी न होने से बढ़ रहा वायरल बुखार

चिकित्सको की मानें तो स्वस्थ शरीर के लिए हर व्यक्ति को कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए. लेकिन वर्तमान समय में क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ने इंसान की पूरी दिनचर्या को ही बिगाड़कर रख दिया है हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जितना अहम रोल खानपान और व्यायाम का होता है, उतनी ही जरूरी नींद भी होती है चिकित्सको का कहना है कि नींद पूरी न होने से सर्दी, खांसी एव बुखार हो जाता है वर्तमान समय में क्षेत्र में भारी संख्या में लोग इस बीमारी से जूझ रहे है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!