लेखपालों ने समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन कार्य बहिष्कार, मंगलवार को करेंगे धरना प्रदर्शन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील सिरौलीगौसपुर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने लेखपालों के उत्पीड़न एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। एकजुट सभी लेखपाल तहसील के व्हाट्सअप्प ग्रुप को छोड़ने के साथ ही सोमवार को कार्य बहिष्कार करेंगे। मंगलवार को पुनरू कार्य बहिष्कार के साथ ही तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन भी करेंगे। उ.प्र. लेखपाल संघ के लैटर पैड पर एसडीएम को सौंपे गये ज्ञापन में आगे कहा गया है कि एसडीएम द्वारा कई बार मौखिक वार्ता व आश्वासन के बाद भी अभी तक लेखपाल दीपकनाथ पाण्डेय व अमरेश शुक्ला की बहाली नहीं की गई है, जिससे लेखपालों मे रोष व्याप्त है। लेखपाल ज्ञानप्रकाश पाण्डेय की एसीपी न लगना, उन्हे व्हाट्सअप्प ग्रुप से निकालना, ससमय वेतन न दिया जाना आदि समस्याओं को लेकर आक्रोशित संगठित लेखपाल आगामी मंगलवार को आंदोलन करेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!