राकेश वर्मा की अगुवाई में मसौली चौराहे पर सदस्यता अभियान,में लोगो ने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्य के रूप में सदस्यता ली।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा की अगुवाई में रविवार को मसौली चौराहे पर सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें भारी संख्या में लोगो ने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्य के रूप में सदस्यता ली। सदस्यता अभियान को सम्बोधित करते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओ को पूजिपतियों का गुलाम बना रही है भाजपा सरकार वादाखिलाफी करना भाजपा का वास्तविक चरित्र है उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ा छल युवाओं के साथ हुआ है दो करोड़ नौकरी देने का वादा भाजपा ने चुनाव के समय किया था पर एक लाख को भी नौकरी नही दी। यह सब जुमलाबाजी बनकर रह गई है।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज़ ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनता को धोखे में रखने के लिए नए-नए वादों और जुमलो की हेराफेरी में भाजपा को महारत हासिल है। लेकिन लोकसभा चुनाव में जनता इनको अपनी वोट की ताकत से जवाब देगी। सदस्यता अभियान में विधायक गौरव कुमार रावत ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा किसानो का उत्पीड़न हो रहा है। सुखा संकट से प्रदेश तबाह है किसान बदहाल है पर भाजपा सरकार इससे मुहं चुराकर झूठे बादो और आश्वासनो से ही अपनी संवेदन शून्यता का परिचय दे रही है आप सभी लोग अपने-अपने गावों में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का काम करें। वयोवृद्ध सपा नेता सरपंच दादा की अध्यक्षता तथा प्रतिनिधि रिजवान संजय के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख यासिर अराफात किदवई, विधानसभा अध्यक्ष उबैद शानू, कोषाध्यक्ष प्रीतम वर्मा, सरताज चौधरी, कामता यादव, वीरेंद्र प्रधान मास्टर राम नरेश यादव, अखिलेश यादव, फकीर अली अंसारी , पप्पू वर्मा प्रधान ,सुरेश चंद वर्मा प्रधान, उमाकांत वर्मा प्रधान ,गुड्डू मौर्या प्रधान, सीलम वर्मा सूरजपाल रावत वीरपाल वर्मा, सीमा वर्मा, ताजुद्दीन, रंजीत वर्मा, मिथलेश वर्मा, रंजीत प्रधान आदि ने संबोधित किया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!