बड़ा गांव में विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

अवधेश वर्मा की रिपोर्ट

मसौली बाराबंकी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव में ठोस एव तरल अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण को बैठक का आयोजन किया गया जिसमें एस एल डब्लू एम के तहत होने वाले कार्यो की जानकारी दी गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए एडीओ पंचायत जानकीराम ने कहा कि कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में प्रत्येक घर व हाट-बाजार से ठोस अपशिष्ट संग्रह के लिए रूट चार्ट तैयार किया जाएगा। इसके बाद गृहवार इकट्ठा कर बसावट से कुछ दूर अस्थायी संग्रह स्थल का चयन कर अस्थायी रुप से संग्रह कराया जाना है। तरल अपशिष्ट प्रबंधन में घर से निकले हुए धूसर जल का प्रबंधन गृह स्तर पर सोख्ता गड्ढा, समुदाय स्तर पर सोख्ता गड्ढा, जंक्शन चेम्बर तथा नाली का निर्माण कराया जायेगा। ग्राम पंचायत सचिव कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि गांव को स्वच्छ बनाये रखने के लिए जगह जगह कचरा पात्र रखे जाएंगे तथा ई रिक्सा द्वारा प्रत्येक दिन सफाई की जाएगी सड़को के किनारे से गंदगी को दूर करने के लिए सामुदायिक एव संस्था खाद गड्ढो का निर्माण कराया जाएगा जिससे सड़को एव गलियों के किनारे गन्दगी न हो सके।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने एस एल डब्लू एम के तहत होने वाले विकास कार्यो की जानकारी दी।
इस मौके पर खण्ड प्रेरक रमाकांत, टीए मदनलाल, पंचायत सहायक मोनिका वर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Don`t copy text!