स्वस्थ्य बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन आज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। आज गुरुवार को राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत स्वस्थ्य बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर तीन बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा एवं 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंति के अवसर पर इन बच्चों को पंचायत स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज ने मुख्य चिकित्साधिकारी प्रदीप वार्ष्णेय, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ राज्य पोषण मिशन की बैठक आयोजित की। सीडीओ ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बनाया जाए। अगली बार समीक्षा में आधारभूत सुविधाओं में कितना सुधार हुआ है इसकी समीक्षा की जाए। पोषण ट्रैकर एप की जानकारी देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि इसमें अधिकारी रियल टाइम मॉनिटरिंग देखेंगे और उसे वेरीफाई करेंगे। सीडीपीओ को निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी से संपर्क करके पोस्ट ट्रैकर एप की फिडिंग 100 प्रतिशत कराएं और यह फीडिंग प्रत्येक माह में शत प्रतिशत रहनी चाहिए। एनआरसी की स्थिति व सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि एक माह में मात्र 21 बच्चे ही एनआरसी में भर्ती हुए जबकि जनपद में कुपोषित बच्चों की संख्या बहुत है। एनआरसी में कम से कम 15 बच्चे प्रतिदिन भर्ती रहे और इनको मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं नियमित रूप से समय से मिलती रहें जिससे कि जिला जल्द से जल्द कुपोषण से मुक्त हो जाए, उन्होंने विशेष निर्देश दिए कि एनआरसी में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रहे।

बैठक में तरुण वर्मा ने अवगत कराया कि कि पोषण ट्रैकिंग मेगा डे अगले माह से प्रारंभ होगा, इसका उद्देश्य है कि निश्चित दिनांक तक समस्त सूचनाएं अपडेट हो जाए और उसी दिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री, पंचायत सहायक औ सहायक अध्यापक आदि मिलकर इसकी फीडिंग में सहयोग करें और उसी दिन नोडल अधिकारी भी गांवों का निरीक्षण करें। रैपिड इंप्रूवमेंट के लिए मिशन उत्कर्ष इसी माह से लागू हुआ है जिसके तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की निदेशक और जॉइंट सेक्रेटरी भी गांवों का निरीक्षण करेंगी। सीडीओ ने निर्देश दिए कि प्रतियोगिता का सही तरह से आयोजन करें, समिति स्वस्थ बालक बालिकाओं का चयन करें। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि आधारभूत सुविधाओं में एक माह में सुधार करें।  सीडीओ ने निर्देश दिए कि टीकाकरण न कराने वाले परिवारों के यहां पात्रों का टीकाकरण अवश्य कराएं जो टीकाकरण न कराएं, उन्हें ड्राई राशन उपलब्ध ना कराया जाए। ग्रामीण स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता दिवस के दिन कार्यों में सहयोग करने वाले व्यक्तियों की वर्कशॉप में ट्रेनिंग कराई जाए।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!