रंगमंच कलाकारों ने दी राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। देश के जाने-माने फिल्म अभिनेता एवं हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। सबको हंसाने वाले इस अभिनेता का इतनी कम उम्र में निधन हो जाना फिल्म जगत में अपूर्णक्षति हुई है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद के सभासद कक्ष में स्थानीय कलाकारों एवं सभासदों ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से सभासद संघ के अध्यक्ष एवं अभिनेता देवेंद्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू‘, बॉलीवुड अभिनेता शरद राज सिंह, सभासद रोहिताश्व दीक्षित, सादिक हुसैन, मोहम्मद नईम, प्रेमचंद प्रेम, समाजसेवी देव गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा बबलू, सिराजुद्दीन अंसारी, दिलीप रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!