खाद्य निरीक्षक की तहरीर पर थाना सफदरगंज में मुकदमा दर्ज
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। सरकारी आदेशो की अवहेलना करने वाली सराय का स्थान की कोटेदार के विरुद्ध खाद्य निरीक्षक की तहरीर पर थाना सफदरगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते चलें कि विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत सराय का स्थान में उचित दर की दुकान संचालन की जिम्मेदारी एकता स्वयं सहायता समूह की अनीता पत्नी प्रदीप कुमार को दी गयी थी दुकान संचालन में समूह की सभी सदस्यों की बराबर की भागीदारी थी लेकिन अनीता ने अपना एकाधिकार जमा लिया था जिससे नाराज समूह की अन्य सदस्यों ने तहरीर देकर अनीता से कोटा संचालन की जिम्मेदारी वापस लेने की मांग की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी के आदेश पर दोषी पाये जाने पर कोटे को निलंबित कर दिया गया तथा गोदाम की चाभी वापस करने के आदेश दिये लेकिन कोटेदार ने चाभी नही दी 13 सितम्बर को खण्ड विकास अधिकारी मसौली के आदेश पर गये प्रभारी एडीओ आईएसबी को भी चाभी नही दी। 19 सितम्बर को नायब तहसीलदार केपी सिंह, एडीओ पंचायत जानकीराम, एडीओ आईएसबी उत्तम वर्मा, खाद्य निरीक्षक मो0 इमरान पुलिस बल के साथ राशन की दुकान पर पहुंच दुकान खोलने के लिए कहा परन्तु दुकान न खोलने पर ताला तोड़कर दुकान में मौजूद खाद्य सामग्री को पल्हरी के कोटेदार नजमुल हसन को हस्तांतरित कर दिया। सरकारी आदेशो की अवहेलना करने पर शुक्रवार को खाद्य निरीक्षक मो0 इमरान की तहरीर पर कोटेदार अनीता पत्नी प्रदीप कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि खाद्य निरीक्षक की तहरीर मिली है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

