खिलेश यादव बीजेपी से लड़ने को बनाएंगे नई और मजबूत टीम, लखनऊ में दो दिन होगी व्यूह रचना
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन पांच साल बाद लखनऊ में होने जा रहा है। इसमें अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव पर पूरी तरह फोकस करते हुए अपनी पार्टी की मजबूत टीम तैयार करेंगे। पार्टी के दो दिन के सम्मेलन में राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को नए सिरे से खड़ा किया जाएगा। मिशन 2024 के लिहाज से पार्टी का यह आयोजन खास माना जा रहा है। सपा इस बार लोकसभा सीटों पर मजबूत प्रत्याशी चयन का काम समय रहते करने की तैयारी में है। पर इससे पहले निकाय चुनाव में अपना दमखम दिखाने की तैयारी में है।रमाबाई अम्बेडकर मैदान में पहले राज्य सम्मेलन होगा। अगले दिन 29 सितंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। इसमें अखिलेश यादव की अध्यक्षी पर दुबारा मुहर तो लगेगी ही, साथ ही पार्टी राजनीतिक व आर्थिक प्रस्ताव पास करेगी। आरक्षण, जातीय जनगणना पर खास तौर पर फोकस किया जाएगा। सपा ने अभी साफ नहीं किया है कि भाजपा विरोधी मोर्चे में वह कांग्रेस का नेतृत्व स्वीकर करेगी या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सियासी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का जरिया बनेगा। इस बाबत संभव है कि सपा राष्ट्रीय सम्मेलन में अपनी राय साफ करे लेकिन इतना तय है कि सपा इस संभावित मोर्चे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहती है।सपा में वर्तमान में सभी संगठन भंग चल रहे हैं। यह देखने की बात होगी कि नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को बनाए रखता है या फिर ओबीसी से किसी अन्य को यह जिम्मेदारी दी जाती है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुछ पुराने चेहरों के अलावा नए लोग भी रखे जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष तय होने के बाद नए सिरे से प्रदेश कार्यकारिणी गठित होगी। इसके बाद जिला अध्यक्ष तय होंगे जो बूथ तक कमेटी गठित करने में सहयोग करेंगे।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

