शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चांदी की ईंट, 66 हजार ,रूपये तमंचा ,कारतूस बरामद-

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी थाना लोनीकटरा पुलिस द्वारा वांछित 01 शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गई डेढ़ कि0ग्रा0 चांदी की ईंट, 66 हजार रूपये नकद व 01 अदद तमंचा मय कारतूस बरामद-

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 27.09.2022 को लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स की मदद से थाना लोनीकटरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 172/2022 धारा 457/380/411 भादवि व मु0अ0सं0 163/2022 धारा 457/380/411 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त भारत पुत्र स्व0 रामसुमेर निवासी ग्राम करीडीह थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को भिलवल थाना लोनीकटरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उक्त अभियोगों से सम्बन्धित चोरी किये गये डेढ़ कि0ग्रा0 चांदी की ईंट, 66 हजार रूपये नकद व 01 अदद तमंचा 12 मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना लोनीकटरा पर मु0अ0सं0-366/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया। पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्त का एक गिरोह है जो अपने साथियों के साथ मिलकर जनपद बाराबंकी, अमेठी व आस-पास के जनपदों में चोरी की घटनाएं कारित करते है। अभियुक्त द्वारा कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 26/27.05.2022 को ग्राम पण्डितपुरवा मजरे ख्वाजापुर में दो घरों से जेवरात व रुपये तथा दिनांक 06/07.06.2022 को ग्राम ककरी में एक घर से जेवरात व रुपये चोरी किये थे। उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्त रामकुमार उर्फ रजवल व मैकूलाल को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!