रहरामऊ के होनहार छात्र पवनेश कुमार ने,संस्था दुवासु मथुरा में चयन होने पर लोगो ने बधाई दी

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। पायनियर मांटेसरी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा की शुरुआत करने वाले ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम चक मजरे रहरामऊ के होनहार छात्र पवनेश कुमार ने वैटनरी परीक्षा पास कर आल ओवर 30 वी रैंक प्राप्तकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय एव गो अनुसंधान संस्था दुवासु मथुरा में चयन होने पर लोगो ने बधाई दी है।
सेवानिवृत्त शिक्षक चक मजरे रहरामऊ निवासी परशुराम वर्मा के पौत्र पवनेश कुमार का विश्वविद्यालय में चयन होने पर लोगो ने बधाई दी। पायनियर मांटेसरी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा की शुरुआत करने वाले पवनेश ने दूसरे प्रयास में वैटनरी की परीक्षा पास कर क्षेत्र एव गांव का नाम रोशन किया है। छात्र पवनेश वर्मा ने बताया कि पशु हमारे देश की बडी धरोहर है जिनकी सेवा करने का मौका मिला है पूरी सेवाभाव से अपने कर्तव्यों का पालन किया जाएगा।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!