ये नया भारत है, यहां राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं:मुख्यमंत्री योगी

अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110

खनऊ उत्तर प्रदेश  केन्‍द्र सरकार ने पापुलर फ्रंट आफ इंडिया और 8 सहयोगी संगठनों पर देश व‍िरोधी गत‍िव‍िध‍ियों के चलते UAPA के तहत पांच साल का प्रतिबंध लगाया है। सरकार की ओर से लगाए गए इस प्रतिबंध में संस्था के सभी सहयोगियों और तमाम मोर्चों को गैरकानूनी घोषित कर द‍िया है। यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने पीएफआइ पर बैन के केन्‍द्र सरकार के फैसले की सराहना करते हुए इसे स्‍वागत योग्‍य बताया है। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि, ‘राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पापुलर फ्रंट आफ इंडिया और उसके अनुषांगिक संगठनों पर लगाया गया प्रतिबंध सराहनीय एवं स्वागत योग्य है। यह ‘नया भारत’ है, यहां आतंकी, आपराधिक और राष्ट्र की एकता व अखंडता तथा सुरक्षा के लिए खतरा बने संगठन एवं व्यक्ति स्वीकार्य नहीं।अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110

Don`t copy text!