धारदार हथियार से पत्नी की निर्मम हत्या आरोपी पति गिरफ्तार, एएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। धारदार हथियार से काटकर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया। हत्या का कारण पति का मानसिक विक्षिप्त होना बताया जा रहा है। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, सतरिख थाना क्षेत्र के बबुरिहा गांव की है जहां के निवासी अजय कुमार रावत ने बृहस्पतिवार की भोर पहर सोते समय अपनी पत्नी वर्षा 35 की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार जब इसकी जानकारी घर के अन्य लोगों को हुई तो आरोपी ने भी आत्महत्या करने की कोशिश किया। ग्रामीणों ने आरोपी को बांधकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल किया। पुलिस ने आरोपी को धारदार हथियार के साथ मौके से पकड़ लिया तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों किया। इसके कारणों का कोई स्पष्ट पता अभी तक नहीं चल पाया है। आरोपी मानसिक रोगी बताया जा रहा है तथा उसका इलाज चल रहा था आरोपी के चार बच्चे हैं घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है। तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के सम्बन्ध में एएसपी दक्षिणी ने बताया कि धारदार हथियार से पति ने पत्नी की हत्या की है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और लाश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गांव में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

