बूस्टर डोज मेगा टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ सभी सामुदायिक केंद्रों पर हुआ टीकाकरण

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को टीकाकरण बूस्टर डोज मेगा अभियान चलाया गया। जिले की सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाये गए  विशेष अभियान में भाजपाइयों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने जिला अस्पताल, सांसद उपेंद्र रावत ने रामनगर सीएचसी, एमएलसी अंगद सिंह ने सीएचसी जैदपुर व सिद्धौर में विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। इस दौरान बूस्टर डोज लगवाने के लिए केंद्रों पर लोगो की भीड़  लगी रही। सभी को निःशुल्क बूस्टर डोज लगाई गई। अन्य लोगों जो बूस्टर डोज लगवाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली ने जागरूक भी किया। सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की 200 करोड़ से अधिक डोज लगाकर भारत ने अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है। इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री के कुशल प्रबंधन को जाता है। कहा कि आजादी के अमृत काल मे प्रधानमंत्री ने 75 दिन के लिए निश्शुल्क बूस्टर डोज लगवाने की पहल की है जिसका अधिक से अधिक लोगों को फायदा उठाना चाहिए। एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। इसलिए सतर्कता जरूरी है। इस अवसर पर  सन्तोष सिंह, प्रमोद तिवारी, संदीप गुप्ता, बृजेश रावत, विजय आनंद बाजपेई, रचना श्रीवास्तव, सुशील जायसवाल, विष्णु प्रभाकर वर्मा, प्रवीण सिंह सिसौदिया, शेखर हयारण, संजय तिवारी, आरती रावत, सत्यनाम वर्मा, रामकुमार मिश्रा, प्रमोद वर्मा, दिनेश शर्मा, हनोमान वर्मा, विवेक सिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे। सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

 

Don`t copy text!