अमरीकी पत्रिका का बड़ा धमाका, सन 2002 में अमरीका ने ईरान से युद्ध का अभ्यास किया था परिणाम अमरीकी कमांडरों के लिए चौंकाने वाले थे!

https://www.smnews24.com/?p=5519&preview=true

डेविड एक्स ने कुछ महीने पहले अमरीकी पत्रिका नेश्नल इन्ट्रेस्ट में लिखा कि सन 2002 में पेंटागन ने एक युद्धाभ्यास किया था जिससे पता चला कि ईरान, अमरीका का एक विमानवाहक युद्ध पोत डुबो सकता है तो सवाल यह है कि क्या अमरीका के सैनिक व राजनीतिक नेताओं ने इस से कुछ सीखा भी है?
डेविड एक्स ने लिखा था कि अब जब कि फार्स की खाड़ी में तनाव बढ़ रहा है बेहतर है हम यह याद दिलाएं कि सन 2002 में पेंटागन ने ईरान के साथ  युद्ध  का अभ्यास किया था जिसके दौरान अमरीकी नौसेना के  कुछ सैनिकों ने ईरानी कमांडरों की भूमिका निभाते हुए अमरीकी सेना से युद्ध किया था।
मिलेनियम चैलेंज 2002 के नाम से किये जाने वाले इस युद्धाभ्यास में जनरल पॉल वेन रेपर के नेतृत्व में एक सेना बनायी गयी थी जिसके सैनिक, युद्धपोत और विमान , शक्ति व क्षमता के लिहाज़ से ईरानी सेना की भांति थे। ऐसा इस लिए किया गया था ताकि ईरानी सेना जैसी शक्ति रखने वाली इस सेना से अमरीकी सेना युद्ध करे और फिर देखे कि उसका नतीजा क्या निकलता है और यह भी पता चल पाए कि युद्ध की दशा में ईरानी सैनिक क्या कर सकते हैं?
ईरान के साथ इस युद्ध के अभ्यास की तैयारी दो बरसों तक चली थी और इस में 13500 से अधिक सैनिकों ने हिस्सा लिया था जबकि अभ्यास में 82 युद्धक विमानों और कई प्रकार के सैन्य साधनों को प्रयोग किया गया था।
दो बरसों की तैयारी के बाद जब ईरान से युद्ध का यह अभ्यास आरंभ हुआ तो उसका परिणाम चौंका देने वाला था।

Don`t copy text!