भजन संध्या में कलाकारों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
बाराबंकी। मॉ के जागरण में आयोजित भव्य भजन संध्या पर बाराबंकी से आए वी. के. विराट जागरण परिवार के कलाकारों ने शुक्रवार को सफदरगंज कस्बा स्थित भवानी बाग दुर्गा मन्दिर में भजनों व झांकियों को प्रस्तुति से ऐसा समा बांधा कि श्रद्धालु आन्नदित हो उठे। कार्यक्रम का आयोजक दुर्गा पूजन समिति सफदरगंज द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता व उनकी पत्नी रीना गुप्ता तथा पूनम चौधरी ने मां भगवती की विधिवत् पूजा अर्चना करके अखण्ड दीप प्रज्वलित किया। भवानी बाग दुर्गा मन्दिर प्रांगण में सजा मां दुर्गा का मनोहारी विलक्षण रूप देख कर भक्त आन्नंदित हो रहे थे। जागरण शुभारंभ सभी देवताओं का आह्वान कर गणेश आरती एवं गणपति वन्दना से हुई। मां भवानी के दरबार की प्रशंसा में सुप्रसिद्ध गायक संदीप मिश्रा ने सजा रहे तेरा दरबार मां भजन से समां बांध दिया। इसी क्रम में भजनों की प्रस्तुति श्रंखला में कानपुर की स्वेता शुक्ला ने हमें न भूलना मैया हमें न भूलना मेरी माँ शारदे तू सूर को सजाने आजा सुनाकर जागरण में आए भक्तों में गजब का उत्साह जगा दिया। जागरण की अगली गायक लखनऊ के सत्यवान राठौर ने एक बार चली आओ हमें दरस दिखा जाओ आसरा इस जहां में मिले का मिले न मिले भजनो से लोगों को आन्नदित कर दिया। राधा कृष्ण की दिव्य मनोहारी झांकियां कार्यक्रम का केन्द्र बिन्दु रही। भगवान् शिव का तांडव नृत्य, राधा कृष्ण की फूलों की होली, मयूर नृत्य, साई बाबा की झांकियों के रूप भक्तों को साक्षात दर्शन दिए। कार्यक्रम में पूनम चौधरी, हरीओम शर्मा, संत प्रसाद यादव, प्रदीप राठौर, सन्तोष गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मेरी लाज रखना ओ मैया…
बाराबंकी। जय दुर्गा म्यूजिकल ग्रुप दरियाबाद के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर कटरा मसौली में जगराता माता का जागरण का आयोजन किया गया बीनू वर्मा के माँ के आवाहन के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मेरी लाज रखना ओ मैया मेरी लाज रखना के साथ बीनू वर्मा ने शुभारंभ किया। राजकुमार सोनी ने गणपति राखो मेरी लाज, अंकित वर्मा ने शेरोवाली मैया पार लगा दो नैया, शौरभ ने लेके पूजा की थाली ज्योति मन की जला दी , अंकित वर्मा ने माँ भगवती को हो मेरा नमन उबारो मुझे माँ छुवा कर चरण। इसके आलावा अन्य गायकों ने माँ के चरणों में जागरण किया गया। इस मौके पर रतन प्रकाश वर्मा, विन्देश्वरी वर्मा, विद्याप्रसाद यादव, राजकुमार यादव, सन्तोष यादव, अमृत स्वर वर्मा, मोनू सैनी आदि लोग मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

