बैंक ऑफ इंडिया शाखा मसौली के तत्वावधान में ग्राम पंचायत बड़ागांव के पंचायत भवन में किसान पाठशाला का आयोजन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा मसौली के तत्वावधान में ग्राम पंचायत बड़ागांव के पंचायत भवन में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें एक दर्जन से अधिक लोगों ने क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा मसौली की शाखा प्रबंधक नीलिमा वर्मा के निर्देश पर आयोजित किसान पाठशाला में बैक के क्षेत्रीय अधिकारी अमिनेश कुमार ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए मिलने वाला फसली ऋण सबसे कम ब्याज दर वाला लोन है। इसका लाभ तभी मिलेगा, जब सभी किस्तें समय से दी जाती रहे उन्होंने ने कहा कि फसली ऋण की धनराशि खेती में ही खर्च की जा सकती है। इसके अलावा पीएम किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत किसानों को बैंकों द्वारा दिए जाने वाले नियमित ऋणों की उच्च ब्याज दरों से छूट दी जाती है क्योंकि केसीसी के लिए ब्याज दर 2% से कम और औसत 4% से शुरू होती है। इस योजना की सहायता से किसान अपनी फसल की कटाई की अवधि के आधार पर अपना ऋण चुका सकते हैं जिसके लिए ऋण दिया जाता है। शिविर में एक दर्जन से अधिक किसानों ने केसीसी के लिए आवेदन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सचिव कृष्ण कुमार सिंह, पंचायत सहायक मोनिका वर्मा, बैंक के सुविधादाता अमरेश कुमार, रामशंकर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!