बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आर एस गौतम ने फरियादियों की समस्याओ को सुनने के साथ साथ समस्त थानों से आये विभिन्न प्रकार के प्रार्थना पत्रों को जल्द से जल्द संबंधित थाना प्रभारियों को निस्तारण करने के आदेश दिए। तो कई समस्याओं को अपर पुलिस अधीक्षक आर एस गौतम ने मौके पर ही निस्तारण करने का काम किया आपको बताते चलें कि आर एस गौतम ने फरियादियों की फरियाद सुनते हुए उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने को कहा है। पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय बाराबंकी में जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा हर रोज 9रू00 से 12रू00 तक जन समस्याएं सुनी जाती हैं। वही जानकारी देते हुए बताया कि जो समस्याएं जिम्मेदार अधिकारियों तक आती है उसे संबंधित अधिकारियों को भेज कर जल्द से जल्द समस्याओं पर फीडबैक देने के लिए कहा जाता है जिससे लोगों की समस्याएं निस्तारित हो जाती है।
Related Posts

