विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। मंगलवार को राजस्व संग्रह अभियान के अंतर्गत अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार अधिशासी अभियंता राजनाथ सिंह यादव के नेतृत्व मे बिजली विभाग द्वारा बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें विद्युत बकाया बिल उपभोक्ताओं की जांच पड़ताल की गयी। दस हजार से अधिक के बकाया वाले उपभोकताओ के चेकिंग के दौरान कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा उपभोक्ताओं को बताया कि जल्द से जल्द अपना बकाया बिल भुगतान जमा कराये जिससे आपके विद्युत व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे।जेई सतेन्द्र कुमार ने बताया कि बकाएदारों और विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। बकाया जमा न करने वालों के कनेक्शन काटे गए और बकायेदारों से करीब दो लाख बकाया राशि वसूली भी की। शतप्रतिशत वसूली के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। चेकिंग दोरान दर्जनो बकायेदारों के कनेक्शनों काटे गए । और पूर्व मे बकाया मे काटे गए कनेक्शनों को भी चेक किया गया ।इस मौके पर एसडीओ हर्षराज रस्तोगी ,पप्पन ,मुबारक अली ,सिद्दिक , दाबर,अब्दुल रहमान,आदि मौजूद रहे ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!