थाना मुजरिया पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता दिवस पर लोगों को जागरूक किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। थाना मुजरिया थानाध्यक्ष राजेश कौशिक के निर्देशन में साइबर जागरूकता दिवस पर थाना मुजरिया पुलिस ने बैंकों, सार्वजनिक स्थानों, पुलिस सहायता केंद्र कोल्हाई पर आने जाने वाले लोगों को साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी की कंप्यूटर अपराध के रूप में जाना जाता है अवैध उद्देश्यों के लिए एक उपकरण के रूप में कंप्यूटर का उपयोग है जैसे धोखाधड़ी, बाल पोर्नोग्राफी, बौद्धिक संपदा की तस्करी, व्यक्तिगत जानकारी की चोरी या गोपनीयता का आक्रमण साइबर क्राइम को अंजाम देते हैं उन्हें साइबरक्राइम कहा जाता है के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए समझाया और कहा कि किसी को भी अपना बैंक नंबर, ओटीपी, आदि ना दें क्योंकि बैंकों द्वारा किसी भी व्यक्ति को फोन करके यह नहीं कहा जाता कि आपके अकाउंट में इतनी राशि है या आपके रुपए अकाउंट में आ गए हैं यह एक साइबर क्राइम लोगों द्वारा ही कहा जाता है अगर कोई भी इस तरह का मैसेज या फोन करता है आप उसे अपनी भाषा में ही समझा दे अन्यथा आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं इस मौके पर एसआई उपदेश कुमार, कांस्टेबल सत्यवीर सिंह, महिला आरक्षी शीतल राणा, डॉली आदि मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

