नकली खाद बनाकर किसानों को चूना लगाने वाले पहुंचे सलाखों के पीछे आरोपियों पर घोषित था दस-दस हजार का ईनाम
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट
बाराबंकी। सतरिख थाना पुलिस ने नकली खाद बनाकर किसानों को चुना लगाने वाले दो वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है आप को बताते चलें कि इन आरोपियों के ऊपर पुलिस अधीक्षक. बाराबंकी ने 10 -10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि आरोपी मित्रसेन पुत्र राम मनोहर निवासी ग्राम अम्बरपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी 2. अनिल कुमार वर्मा पुत्र भाईलाल वर्मा निवासी ग्राम कोटवा सड़क थाना रामसनेहीघाट बाराबंकी के रहने वाले है जिनको मुखबिर की खास सूचना पर नाका सतरिख टैम्पू स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जब थाना प्रभारी ध्रुव कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इन आरोपियों को सतरिख टेंपो स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है इन अपराधियों के ऊपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के द्वारा दस दस हजार का इनाम भी घोषित था साथ ही उन्होंने बताया कि इन अपराधियों के ऊपर गैंगेस्टर जैसी कार्यवाही भी की गई है
।कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

