बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत थर मखदूमपुर गांव में गुरुवार को खेत में जबरन ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 2 लोगों की जमकर पिटाई कर दी पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को उपरोक्त गांव निवासी हरि भजन पुत्र छंगा रावत के खेत में गांव के ही रहने वाले संतराम अपना ट्रैक्टर निकाल रहे थे तभी हरि भजन के पुत्र रामदीन और राजाराम भी खेत पहुंच गए और उन्होंने खेत में ट्रैक्टर निकालने का विरोध किया कहां जब तुम्हारा खेत है तो अपने खेत से ट्रैक्टर निकालो इसी दौरान दोनों पक्षों में बहस होने लगी देखते ही देखते संतराम पुत्र भभूति और नन्दा पुत्र भभूति ने मिलकर हरिभजन के दोनों पुत्र रामदीन और राजा राम की जमकर लाठी डंडों से पिटाई कर दी जिसके सर पर गंभीर चोटें आई हैं पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की वही थानाध्यक्ष कोठी संतोष कुमार सिंह का कहना है शिकायत मिली दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएससी कोठी भेज कर अग्रिम कार्यवाही की गई है।
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

