कैप्सन- किसान सभा ने देशव्यापी प्रतिरोध दिवस मनाकर करते बजट का विरोध मोदी सरकार की नीतियो से जनता बदहाल।
-बजट से कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों में संकट बढ़ेगा
इटावा। केन्द्रीय बजट निराश्शाजनक और किसानो, खेत-मजदूरो, बटाईदारो, ग्रामीण गरीबो के साथ विश्वासघात है। अखिल भा0 किसान सभा को देश्शव्यापी प्रतिरोध दिवस मनाकर बजट की निंदा कर रही है।
उ0प्र0 किसान सभा के महामंत्री मुकुट सिंह ने देश्शव्यापी प्रतिरोध के तहत ग्राम खुड़ीसर में आमसभा में बोतले हुए कहा कि इस बजट से कृषि और ग्रामीण क्षेत्र में संकट और बढे़गा, क्योंकि कृषिक्षेत्र के लिए बजट में भी कटौतियां की गई है। पीएम किसान योजना के तहत सिर्फ 26 फीसदी किसानो को ही 3 किस्ते मिली है, फसलो के लाभकारी दाम, फसल खरीद, कर्जा माफी, फसल बीमा, सिंचाई के विस्तार सहित, आमदनी दोग नी करने के नाम पर ठेंगा दिखाया गया है।
मुकुट सिंह ने आगे कहा कि मनरेगा में 10,000 करोड, खाद्यान्न सब्सिीडियो में 41 फीसदी, श्शिक्षा, स्वास्थय सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओ में भारी कटौती के साथ ही सार्वजनिक संस्थानो को बचने की घोषणाये की गयी हैं।
किसान नेता ने आगे कहा कि बजट में सरकार ठेका खेती व कारपोरेटस खेती को बढावा से खेती और खाद्याान्न सुरक्षा छीनकर किसानो को सस्ते मजदूर में तब्दील करने की साजिश्श की जा रही है। वहीं “किसान उड़ान, किसान रेल“ जैसी घोषणाये कर किसानो की आंखो में धूल झौंक रही है।
मुकुट सिंह ने आगे कहा कि बजट पूर्व रेल-बस किराये व बिजली, डीजल खादें आदि के दामो में वृद्वि की जा चुकी है। मंदी से निपटने और रोजगार बढाने के लिए कुछ नही किया गया है। किसान-मजदूर, युवा, आम जनता व्यापारी सभी त्रस्त है, उनका ध्यान बांटने के लिए साम्प्रदायिक चाले चलीं जा रही हैं, हमें एकजुट होकर इसका प्रतिरोध करना होगा।
किसान सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमर सिंह शाक्य ने गांव सभा की भूमि और रास्ते पर अवैध कब्जे, बकाया के नाम पर किसानो के टयूववैलों और उपभोक्ताओं के घरो से बिजली कनेक्श्शन काटने और अनापश्सनाप बिल थैापे जाने, आवारा पश्शुओं से फसज उजाड़ आदि को उठाकर प्रश्शासन से हस्तक्षेप करने की मांग की। किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य ने इटावा-भोगनीपुर की नहरा,े बम्बो माइनरो में सिंचाई हेतु पानी छोड़ने और राश्शन वितरण, आवास, शौचालय व निर्माण में धाधली रोकने की मंाग उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। सभा की अध्यक्षता सुधा देवी व राधेश्याम शाक्य ने की। बदन सिंह, रामदास आदि ने भी समस्याये उठायी
परीक्षा की जानकारी देते कोआॅर्डिनेटर डाॅ आनन्द सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा इस वर्ष सात केंद्रों पर होगी
सन्त विवेकानन्द स्कूल को बनाया गया नोडल सेंटरसीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी परीक्षा
इटावा। जनपद में केन्द्रीय माध्यमिक षिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षा इस वर्ष 7 केन्द्रों पर होगी। कुछ परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा 15 फरवरी को भी होगी। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराया जाएगा।
सीबीएसई के सिटी कोआॅर्डिनेटर डाॅ आनन्द ने बताया कि इस वर्ष सीबीएसई की कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षा सन्त विवेकानन्द, सेन्ट मेरी़, दिल्ली पब्लिक स्कूल, होली प्वाइण्ट एकेडेमी, सुदिति ग्लोबल एकेडेमी, माउन्ट लिटेरा जी स्कूल,एवं केन्द्रीय विद्यालय में होगी। डाॅ आनन्द ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय को पहली बार परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा को शान्तिप्रिय ढंग से नकल विहीन सम्पन्न कराने हेतु सन्त विवेकानन्द में सभी केन्द्र अधीक्षकों की एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सिटी कोआॅर्डिनेटर डाॅ आनन्द ने बताया कि सभी केन्द्र अधीक्षक अपने कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये प्रषिक्षित करें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से छात्र छात्राओं को अपने अपने केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से सुबह 9ः45 बजे तक पहुँचना है। किसी भी दषा में किसी छात्र या छात्रा को 10ः00 बजे के बाद परीक्षा केन्द्र में प्रवेष नहीं दिया जायेगा। डाॅ आनन्द ने बताया कि छात्र-छात्राओं को प्रवेष पत्र में दिये गये सभी दिषा-निर्देषों को अच्छी तरह से पढ़ लेना चाहिए। परीक्षार्थी केवल ब्लू राॅयल ब्लू बाॅल प्वाइण्ट जैल फाउन्टेन पेन, पेन्सिल, इरेजर, स्केल, शाॅर्पनर, ज्योमैट्री उपकरण, ब्रष, कलर, प्रवेष पत्र, पहचान पत्र लेकर ही अन्दर जा सकते हैं। डाॅ आनन्द ने केन्द्र अधीक्षकों से कक्ष में दीवार घड़ी लगाने की सलाह दी है ताकि बच्चे समय प्रबन्धन के अनुसार अपनी परीक्षा दे सकें। मोबाइल एवं अन्य इलैक्ट्रानिक गैजेट्स, कैलकुलेटर आदि अपने साथ परीक्षा केन्द्र पर नहीं ले जा सकेंगे। यदि आप संस्थागत परीक्षार्थी हैं तो आप विद्यालय की निर्धारित ड्रेस में ही परीक्षा देने जा सकते हैं। व्यक्तिगत परीक्षार्थी केवल लाइट ड्रेस में ही परीक्षा केन्द्र में परीक्षा देने जा सकते हैं। सभी केन्द्रों के मुख्य द्वार पर सघन तलाषी के बाद ही प्रवेष हो सकेगा। बताया कि सम्पूर्ण परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। सीसीटीवी कैमरों की रिकाॅर्डिंग को सुरक्षित रखने को भी केन्द्र अधीक्षकों से कहा गया है। इटावा जनपद का नोडल सेन्टर सन्त विवेकानन्द सीसे पब्लिक स्कूल को बनाया गया है। डाॅ आनन्द ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर आॅब्जर्वर भी रहेगा। सीबीएसई की तरफ से कभी भी किसी भी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया जा सकता है।
–

