बाराबंकी। साहिल फाउंडेशन के संस्थापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता एस.एम साहिल के 49वें जन्मदिवस पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। इस दौरान साहिल फाउण्डेशन के संस्थापक एस.एम साहिल ने मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।

श्री साहिल ने बताया कि साहिल फाउण्डेशन विगत कई वर्षों से शिक्षा, चिकित्सा और स्वच्छता के प्रति जनमानस को जागरूक करता आ रहा है। इसके अलावा यह संस्था निराश्रित व असहाय लोगों की मदद करने को सहायक है। यही नहीं, संस्था गरीब बच्चों की पढाई एवं निर्धनों की बेटियों के वैवाहिक संस्कारों में बढ-चढकर हिस्सेदारी करती है।
शिक्षक नेत्री नीता अवस्थी ने कहा कि संस्था के संस्थापक एस.एम. साहिल एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए सामाजिक सरोकार में बढ़-चढ़ कर सहभागिता करते है। गरीबों के हितार्थ श्री साहिल और उनकी संस्था सहायता करने के लिए सदैव तैयार रहती है। जो अति सरहनीय कार्य है।
Related Posts
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ वी.के शुक्ला ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर गरीबो व असहाय लोगों की सेवा करना ही इंसानियत है। उन्होंने आग्रह किया कि वो भी अपने जन्मदिन पर समाज हित के कार्य करें।
इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ के लोगों का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर प्रमुख रूप आदिवासी कल्याण समिति के सदस्य मोहम्मद सईद आलम अर्शी, साहिल फाउंडेशन के अध्यक्ष पाटेश्वरी प्रसाद, पूर्व न्यायिक सदस्य रत्नेश कुमार, सैय्यद अली नसर, लवकुश शरण आनंद, आसिफ हुसैन, मनीष सिंह, संतोष शुक्ला, अदीब इकबाल किदवई, अनिल यादव, रामू, राहुल यादव, दिवाकर सहित कई लोग मौजूद रहे।
जारी कर्ता

