दंगल प्रतियोगिता में पहलवानांे ने दिखाया दम

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। देवा मेले के अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता में शनिवार को कई पहलवानों ने अपने दांव पेंच आजमाए अपने विरोधी पहलवानो को चित कर आसमान दिखाया। दंगल प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी कई नामी-गिरामी पहलवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मोनू लखनऊ राममिलन लखनऊ के मध्य जिसमे मोनू ने जीत दर्ज़ की आशीष सिंह देवा और विकास बाराबंकी विकास ने आशीष को आसमान दिखाया, सुमित कुमार हरख और समीर इटौंजा के बीच हुई कुश्ती में समीर जीते, आजाद देवा और समीर इटौंजा के बीच बराबरी का मुक़ाबला रहा।अनुज चौधरी बाराबंकी ने मो०फैज को चित कर आसमान दिखाया। जीतू दतिया ने विनय यादव लखनऊ को आसमान दिखाया तो रवि तिलोकपुर मो. मेराज कैसरई बाराबर रहे, हथरस निवासी अरुण ने सानू पहलवान उरई को चित कर जीत दर्ज़ की, झांसी के बाबा फरीद ने सुमित राजस्थान को चित किया तो दंगल में महीला पहलवानो का जलवा कम नही था। बड़ा पूरा की महिला पहलवान पूजा देवी ने सोनिया हथरस को पटखनी देकर जीत दर्ज़ की तो गोरखपुर की महिला पहलवान सरिता कुमारी खुशी बनारस को आसमान दिखाया। आज का दंगल शवीर पहलवान की देखा रेखा में सम्पन्न हुआ।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!