गोप ने किया टेनिस बॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

बाराबंकी। सोमवार को नगर के बाबू के.डी. सिंह स्टेडियम में ताल्लुकेदार इण्टर कालेज कप टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का आयोजन सतरिख चेयरमैन रेहान कामिल, और मनीष सिंह के द्वारा कराया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने किया। क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सीतापुर और गाजियाबाद की टीम के बीच खेला गया।सीतापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में अठठानबे रन बनाकर आउट हो गई।अवध क्रिकेट टीम गाजियाबाद ने स्कोर का पीछा करते हुए चार बाल शेष रहते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया और जीत का परचम लहरा दिया। इस तरह गाजियाबाद की टीम को विजेता घोषित किया गया। विजेता टीम को टेनिस बाल एसोशियेशन की तरफ से दो लाख एक्क्यावन हजार रुपए का पुरस्कार और ट्राफी मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के हाथों प्रदान की गई। वहीं उपविजेता सीतापुर की टीम को ट्राफी के साथ एक लाख इक्यावन हजार रुपए चेयरमैन रेहान कामिल के हाथों प्रदान किया गया। इस मौके पर श्री गोप ने कहा कि बाराबंकी खेल जगत में अपना अलग स्थान रखता है यहां से बड़े बड़े खिलाड़ियों ने अपने जनपद का नाम रौशन किया है। इस मौके पर राम गोपाल रावत, नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू, उसामा कामिल, धनंजय शर्मा डब्बू, अंकुर माथुर आदि तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे।मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

 

Don`t copy text!