सत्ता का दुरूपयोग करने के बाद भी भाजपा का जनता के निर्णय के सामने टिक न पाना एक करारा सबक हैं…….गोप

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी आज। समाजवादी पार्टी। के। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ खंड विधान परिषद के प्रत्याशी राम सिंह राणा के चुनाव को लेकर भूत  प्रभारियों व नेताओं के साथ जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में विधानसभा रामनगर व विधानसभा हैदरगढ़ में आवश्यक बैठक आहूत की गई।
विधानसभा रामनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप व हैदर गढ़ विधानसभा में पूर्व विधायक राम मगन रावत के नेतृत्व में बैठक हुई।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा किभाजपा की नफरत की राजनीति सफल नहीं हो सकती है। दिल्ली देश की राजधानी है वहां सत्ता का दुरूपयोग करने के बाद भी भाजपा का जनता के निर्णय के सामने टिक न पाना एक करारा सबक हैं इस जनादेश का संदेश पूरे देश में जाएगा। यह भी स्पष्ट है कि भाजपा के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा झूठा है।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सपा के प्रत्याशी राम सिंह राणा ने पार्टी के  पदाधिकारियों व नेताओं से आग्रह किया है कि आप सभी लोग  बूथ कार्यकर्ताओं के साथ  तालमेल, बिठाकर  ज्यादा से ज्यादा स्नातक वोटरों से संपर्क करें। स्नातक वोटरों को  अखिलेश यादव सरकार की नीतियों व कामों को  ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। और समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील करें।
विधानसभा रामनगर बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल, रावत ,नसीम कीर्ति ,जिला मीडिया प्रभारी आशीष सिंह आर्यन ,राजन सिंह, अतीक चौधरी, जय सिंह यादव , पप्पू बनर्जी, प्रभात सिंह,पारस चौहान, आदि लोग मुख्य रूप से रहे !
 विधानसभा हैदर गढ़ के अनुसार  बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम मगन रावत जिला मीडिया प्रभारी आशीष सिंह आर्यन, अरुण शुक्ला,  संदीप सिंह, वेद बाजपाई ,प्रदीप तिवारी, युवराज सिंह, कुल्लूर, मेराज ,हाफिज सिद्दीकी, धीरज यादव आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
Don`t copy text!