किसी बड़ी दुर्घटना होने की प्रतीक्षा कर रहे,लोक निर्माण विभाग के अधिकारी
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकीअ । जिले के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शायद किसी बड़ी दुर्घटना होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि उसके बाद वह हरकत मे आ सकें । ताज्जुब तो यह कि प्रदेश व जिले के जिम्मेदार अधिकारी उस मार्ग पर फर्राटे भरते निकल जाते हैं लेकिन सड़क पर हो गये गड्ढों का संज्ञान लेना मुनासिब नहीं समझते । मामला बाराबंकी -अयोध्या राजमार्ग 28 का है । नये बस स्टेशन से पहले बाईपास वाले मोड़ की सड़क पर गहरे गढ्ढे जानलेवा शक्ल अख्तियार कर चुके हैं । जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं ।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

