डी पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दीप सजाओ व थाली सजाओ  प्रतियोगिता का आयोजन।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। डी पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में गृहविज्ञान विभाग व सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में दीप सज्जा वथाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ .शुभ्रा माहेश्वरी के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व चीफ प्रॉक्टर डॉ. मुकेश राघव के द्वारा पुष्पार्पण कर किया गया। कार्यक्रम प्रारंभ की अनुमति देते हुए प्राचार्या डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने कहा कि हमें  कुछ न कुछ नया करने की ललक ही उन्नति दिलाती है। चीफ प्रॉक्टर डॉ. मुकेश राघव ने कहा सजावट का दीपावली पर विशेष महत्व है। तत्पश्चात् गृहविज्ञान प्रवक्ता लवी सिंह व तृप्ति सक्सेना (वाणिज्य) के निर्देशन में छात्राओं ने थाली सजायी व दीप सज्जा  शुरू की । निर्णायक मंडल में- डॉ मुकेश राघव, डॉ नीलोफर खान,श्री मती गुलनार जमील रहीं।


रतियोगिता परिणाम –
प्रथम स्थान- आस्था सक्सेना ,बी .ए प्रथम सेमेस्टर
     द्वितीय स्थान- अनुष्का मालपानी, बी. काम प्रथम सेमेस्टर
     तृतीय स्थान -नबीला अंसारी ,बी .ए द्वितीय  रहे ।
     प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं में कु. गंगा, शिवानी,मानसी, मन्तशा , नेहा आदि छात्राओं का उत्तम प्रदर्शन रहा।
      शिक्षक वर्ग में ज्ञानेंद्र कश्यप, दिव्यांश सक्सेना, भूपेंद्र माहेश्वरी,विनोद यादव, वैभव तोमर, डॉ नीलोफर, सत्यपाल राव, प्रभात सक्सेना ,अक्षेशन शंखधार आदि ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!