मृतक दर्षा कर हथिया ली जमीन पीड़ित ने एसडीएम से की षिकायत

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। एक दलित व्यक्ति को मृत दिखाकर उसकी भूमि गांव के ही लोगों ने अपने नाम वरासत करा लिया है। गुरुवार को पीड़ित कल्लू पुत्र भगौती निवासी महमूदाबाद ने तहसील पहुंचकर इस मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से किया है। उपजिलाधिकारी प्रिया सिंह को शपथ पूर्वक दिए गए प्रार्थना पत्र में कल्लू ने आरोप लगाया है कि उसके गांव के ही निवासी रामकेवल व उत्तम कुमार ने हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक से सांठगांठ कर कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर उसकी जरिए बैनामा खरीदी भूमि गाटा संख्या 940 रकबा 0.127 हेक्टेयर अपने नाम करा लिया। बताते चलें गांव में कल्लू नाम के दो व्यक्ति थे। एक कल्लू की मौत हो चुकी है। मृत कल्लू के पुत्रों ने राजस्व कर्मियों से सांठ गांठ कर जीवित कल्लू की भूमि अपने नाम वरासत करा लिया। पीड़ित कल्लू को जब इस जालसाजी का पता चला तो वह परेशान हो गया। पीड़ित ने एसडीएम से मांग किया है कि मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!