नाली में फंसी गाय को गौ सेवा टीम ने बचाया

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र में पेयजल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति करने के लिए पाइप लाइन बिछाने हेतु खोदी जा रही गहरी पतली नाली में फंसी एक गाय को श्री गोपाल जी गौ सेवा नारायण सेवा टीम ने सकुशल निकालकर उसकी जान बचा ली। मामला तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के विकास खंड बनीकोडर अन्तर्गत ग्राम लालता पुरवा मजरे महुलारा से जुड़ा है।इस पंचायत में सरकार की पेयजल योजना के तहत लोगों को जलापूर्ति करने के लिए जमीन के अंदर पाइप बिछाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। लालता पुरवा में इस समय जमीन के अंदर पाइप लाइन बनाने के लिए रास्ते एवं गली में गहरी नाली खोदी जा रही है। एक सकरी गली में खोदी गई गहरी नाली में गत शुक्रवार की रात एक गाय गिरकर फंस गई।तमाम कोशिशों के बाद भी वह निकल नहीं पाई और रात पर जिंदगी मौत से संघर्ष करती रही।सुबह जब गांव वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने ने इसकी सूचना श्री गोपाल जी गौ सेवा नारायण सेवा टीम के प्रमुख अजय तिवारी को दी गई। श्री तिवारी सूचना मिलते ही मामला की जानकारी टीम के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार भोलानाथ मिश्रा को देते हुए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से हताश गाय को सकुशल बाहर निकाल कर उसकी जान बचा ली। टीम में श्री तिवारी के अतिरिक्त मानबहादुर सिंह, ज्ञानेंद्र तिवारी, शिवशंकर तिवारी तथा ग्रामीण पीयूष मिश्र, छोटू मिश्र, अमीरे, शमसेर आदि मौजूद थे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!