संगठनो से जुड़कर समाज के कार्यों में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। नेहरू युवा केंद्र, ,के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी प्रियंका चौहान के दिशा -निर्देश में एक दिवसीय गहन स्वयं सेवी नामांकन कार्यक्रम बैठक कार्यक्रम का आयोजन पंडित एस के एस इंटर कॉलेज, गाजीपुर, दरियाबाद बाराबंकी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य ललित कुमार पाण्डेय ने माँ सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण कर किया। श्री पाण्डेय ने युवाओं को समबोधित करते हुए कहा की युवाओं को समाजसेवी संगठनो से जुड़कर समाज के कार्यों में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए । युवा शक्ति ही देश की आन बान शान है। राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक आकाश दुबे ने सम्बंधित विभाग की लाभकारी योजनाओं के बारे में युवाओं को जानकारी दी व गहन स्वयं सेवी नामांकन कार्यक्रम से जुड़कर संगठन को मजबूत करने को लेकर आवाहन किया । कार्यक्रम में हेमराज वर्मा, अशोक कुमार, अनुराधा दुबे, शशि रावत, आकाश दुबे सहित सैकड़ो युवा साथी उपस्थित रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!