देवा शरीफ की मजार पर कांग्रेसियों ने चढ़ाई चादर
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रान्तीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, तनुज पुनिया, सतीश अजमानी, नईम सिद्दीकी, सुशील पासी की अगुवाई में 17 सदस्यीय एक प्रतिनिधि मण्डल ‘‘जो रब हैं वही राम हैं‘‘ का संदेश देने वाले महान सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के वालिद दादा मियां की याद में लगने वाले कार्तिक महीने के सालाना उर्स में हाजी साहब के अस्थाने देवा शरीफ में पहुंचकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा की भेजी चादर पेश की और देश में आपसी भाईचारा कायम रहने की दुआ की। चादरपोशी के पश्चात् प्रतिनिधि मंडल ने हाजी वारिस अली शाह मसोलियम कमेटी देवा शरीफ के मैनेजर जनाब शाद महमूद वारसी उर्फ सद्दू मियां से भेंटकर कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी का मेले में देश विदेश से आये जायरीनों को दिली मुबारकबाद तथा देश में आपसी भाईचारा कायम रहे इसकी दुआ से सम्बन्धित संदेश पत्र पेश किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी महासचिव श्रीमती प्रिंयका गांधी वाड्रा की हाजी साहब के अस्थाने पर चादर पेश करने वालों में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से प्रान्तीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रान्तीय अध्यक्ष नकुल दुबे, तनुज पुनिया, सतीश अजमानी, सुशील पासी, नईम सिद्दीकी, फरहान वारसी, राहुल त्रिपाठी, मो. मोहसिन, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, अख्तर मलिक, नितान्त सिंह, शहनवाज खान, आफिर अली, मो. शहजादे आलम, श्रीमती गौरी यादव सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय कांग्रेसजन शामिल थे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

