क्षेत्र भर में सोमवार से लेकर बुधवार तक खूब धूमधाम से मनाई गई दीपावली।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। ज्योति पर्व दीपावली क्षेत्र भर में सोमवार से लेकर बुधवार तक खूब धूमधाम से मनाई गई। शुभ मुहूर्त में घरों, मंदिरों, पंडालों और प्रतिष्ठानों में विघ्र विनाशक गणेश जी और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की गई। वहीं किसानों ने खेतो की कोनियो में आग जलाकर धरती माता से अधिक उपज की कामना की।

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर लोग कई दिन से तैयारी कर रहे थे, लेकिन सोमवार सुबह से ही हर आयु वर्ग के लोगों में खूब उत्साह रहा। सुबह घरों की साफ-सफाई के बाद लोगों ने बाजार का रुख किया। किसी ने पूजन का सामान खरीदा तो किसी ने लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति। साथ में चुरा- लाई-मिठाई और पटाखों की भी खरीदारी की गई। घरों में महिलाओं ने सुबह पकवान बनाए। शाम को घर के बड़े-बुजुर्गों ने स्नान कर घरों और दुकानों में शुभ मुहूर्त में पूजन किया। शाम होते ही घर मन्दिर मिट्टी के दियो एव विद्युत झालरों से जगमगा उठे। घरों-प्रतिष्ठानों में भी रंगोली बनाने के साथ दीप जलाए गये। बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। आधी रात तक गांव गलियों में त्योहार का धूम-धड़ाका होता रहा। और लोग अपने-अपने मित्रों, रिश्तेदारों एवं परिचितों को त्योहार की बधाइयां देते रहे। सफदरगंज व मसौली थाना मुख्यालय पर महिला पुलिस कर्मियों ने मनमोहक दियो से रंगोली बनायी। प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह, थानाध्यक्ष सफदरगंज अभिषेक तिवारी ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
बिजली की झालरों के आगे धूमिल हुए मिट्टी के दिये ।
शुभ दीपावली के मौके पर घरो पर होनी वाली रोशनी बिजली झालरों के आगे मिट्टी के दिये धूमिल नजर आये। घरो पर बिजली की रंग बिरंगी झालरों की चकाचौन्ध बनी रही। मिट्टी के दिये मन्दिरो एव देवस्थानों पर ही दिखाई दिये।
।।। किसानों ने जगाई कोनिया ।।। अधिक अन्न उपज के लिए किसानों ने दीपावली की शाम को खेतों के कोनो पर आग जलाकर धरती माता जागो के उदघोष कर अधिक उपज की कामना की।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

