पटाखे जलाते समय दस वर्षीय बालक सहित 15 वर्षीय किशोरी झुलस गये।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। तमाम कोशिशों के बाद भी किसान खेतो में पराली जलाने से बाज नही आ रहे है मंगलवार को मसौली थाना क्षेत्र के केसरीपुर गांव के निकट पराली जलाये जाने के बाद बढ़ती लपटों को देख ग्रामीणों को फायर बिग्रेड की गाड़ी मंगानी पड़ी जिससे आग पर काबू पाया गया।
बताते चलें कि पराली जलाने से फैलने वाले वायु प्रदूषण को देखते हुए शासन प्रशासन ने पराली जलाने को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है तथा गांव गांव में जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा फिर भी कुछ लोग पराली जलाने से बाज नही आ रहे है। मंगलवार की दोपहर 2 बजे केसरीपुर मोड पर किसानों की आगजनी की सूचना पर डायल 112 सहित फायर विभाग सक्रिय हो गया। आनन फानन में कई वाहन मौके पर पहुचे । किसानों खेतों में पड़ी पराली में लगी आग की लपटें इतनी तेज थी एक दूसरे का खेत लपेट में जलते हुए देखे गए ऐसे में आसपास ग्रामीणों में भी दहशत रही गई पराली जलाने वाले किसानों पर कार्यवाही न होने नियम कानून प्रभावशाली नही हो पा रहा है।

मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर एव थाना जहांगीराबाद के ग्राम बेरिया में पटाखे जलाते समय दस वर्षीय बालक सहित 15 वर्षीय किशोरी झुलस गये। जिनका इलाज गांव में ही स्थित निजी अस्पताल में किया गया। कस्बा त्रिलोकपुर निवासी इरफान का 10 वर्षीय पुत्र अरमान दीपावली के मौके पर पटाखे जलाते समय बुरी तरह घायल हो गया वही जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बेरिया निवासी साबिर की 15 वर्षीय पुत्री पटाखों की चपेट में आने से घायल हो गयी। दोनो घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर हो रहा है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

