दिल्ली की जनता ने नफरत नहीं बल्कि विकास के मुद्दे पर मतदान किया: सुरेश सदर विधायक ने किया इंटरलॉकिंग रोडो का शिलान्यास
बाराबंकी। प्रजातंत्र में जनता ही भगवान होती है,जनता ही जमीन पर लाकर खड़ा करती है,मेरी चाहत है कि मै उस जमीन के साथ साथ आप लोगो के दिलो में इसी असीम प्यार और आशीर्वाद के साथ टिका हूँ। उक्त कथन विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि के अन्तर्गत गोरखपुरिया मजरे धौरमऊ,मामापुर,एवं जबरी खुर्द में बनी इंटरलॉकिंग रोडों का शिलान्यास करने पहुंचे सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कही । विधायक धर्मराज ने आगे कहा कि समाजवादी सोच ही देश का विकास हो सकता है,और अब समय आ गया है कि प्रदेश की जनता समाजवादी विचारधारा के लोगो को प्रतिनिधत्व की बागडोर सौंप दे जिससे प्रदेश विकास क्षेत्र में दोबारा अग्रसर हो सके। उन्होंने कहा कि विकास खंड देवा का सर्वांगीण विकास करने और सदर विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए हमेशा से प्रयत्नशील हूं,विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए पूरी विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक धर्मराज ने दिल्ली चुनाव नतीजों पर बीजेपी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने नफरत नहीं बल्कि विकास के मुद्दे पर मतदान कर धर्म, जाति के नाम पर देश को बाटने वाली शक्तियों को धराशाई करने का काम किया है,और यही परिवर्तन 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता करने जा रही है,और एक बार फिर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है। इससे पहले विधायक श्री यादव ने अपनी पुराने रीति रिवाजों के अनुसार जबरी खुर्द में खलील अहमद, अनीस अहमद, मामापुर में इदरीश अहमद एवम् गोरखपुरिया में राम प्रसाद रावत एवं परदेशी रावत के हाथो फीता कटवा कर सड़कों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राम प्रसाद रावत, परदेशी रावत, अनवर अली, ओम प्रकाश रावत, शाहिद अली, शहाबुद्दीन, शेखर श्रीवास्तव, दिनेश रावत, रमेश यादव, विनय यादव, संजय कुमार, इस्माईल, दिनेश यादव, बिंद्रा गौतम, रामपाल रावत, गुड्डू गौतम, नौमिलाल रावत समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

