दिल्ली की जनता ने भाजपा को मुंहतोड़ दिया जवाब: गोप सपा प्रत्याशी राम सिंह राणा को जिताने के लिये की बैठक
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ खंड विधान परिषद के प्रत्याशी राम सिंह राणा के चुनाव को लेकर प्रभारियों व नेताओं के साथ जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में विधानसभा रामनगर व विधानसभा हैदरगढ़ में आवश्यक बैठक आहूत की गई। विधानसभा रामनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप व हैदरगढ़ विधानसभा में पूर्व विधायक राम मगन रावत के नेतृत्व में बैठक हुई। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि भाजपा की नफरत की राजनीति सफल नहीं हो सकती है। दिल्ली देश की राजधानी है वहां सत्ता का दुरूपयोग करने के बाद भी भाजपा का जनता के निर्णय के सामने टिक न पाना एक करारा सबक हैं इस जनादेश का संदेश पूरे देश में जाएगा। यह भी स्पष्ट है कि भाजपा के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा झूठा है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सपा के प्रत्याशी राम सिंह राणा ने पार्टी के पदाधिकारियों व नेताओं से आग्रह किया है कि आप सभी लोग बूथ कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल, बिठाकर ज्यादा से ज्यादा स्नातक वोटरों से संपर्क करें। स्नातक वोटरों को अखिलेश यादव सरकार की नीतियों व कामों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। और समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील करें। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल, रावत, नसीम कीर्ति, आशीष सिंह आर्यन, राजन सिंह, अतीक चैधरी, जय सिंह यादव, पप्पू बनर्जी, प्रभात सिंह, पारस चैहान आदि लोग मुख्य रूप से रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

