बार एसोसिएशन पदाधिकारियों दिलाई गई शपथ

फतेहपुर बाराबंकी। अधिवक्तागण समाज के जिम्मेदार व्यक्ति है, वकीलों के संगठन को आत्म अवलोकन करने के साथ ही गरीब व शोषित पीडित लोगों को न्याय दिलाए यह आप लोगो का नैतिक कर्तव्य है। जिसे निर्वहन करते हुए व्यक्ति और संगठनों को एक करने की जरूरत है। यह विचार बार सभागार में आयोजित दि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कानून की मंशा है कि न्याय से वंचित व वादकारी सभी को सरलता पूर्ण तरीके से न्याय मिले, इसके लिए अधिवक्ता कठिन परिश्रम करके न्यायालय के समक्ष कार्य करता है। इस दौरान बहुत सारी समस्याएं आती है, जिनका निराकरण आत्म अवलोकन के आधार पर किया जा सकता है। इस दौरान सदस्य बार कांउसिल उत्तर प्रदेश अखिलेश कुमार अवस्थी ने कहा अधिवक्ताओ से अपनी बात रखते हुए कहा हड़ताल को पहला अस्त्र बनाकर उपयोग न करें इससे बचे जिससे समय व समाज केदबे कुचले लोगो को अति शीघ्र न्याय मिल सके इसके लिए आप  अधिवक्ता गण शासन प्रशासन को अपनी समस्या लिखित रूप में दे  गीता जिसका निराकरण यथाशीग्र शासन प्रशासन द्वारा किया जाना चाहिऐ अधिवक्ताओ को आपस में सौहृर्द पुर्ण मिलकर कार्य करे और अपनी गरिमा को बनाएं रखे। वही सदस्य बार कांउसिल अखिलेश कुमार ने विजयी प्रत्याशियों को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को मुख्य रुप से भाजपा खण्ड स्नातक प्रत्याशी अवनीश सिंह पटेल, बार के जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव, महामंत्री सुनीत अवस्थी, राजीव नयन तिवारी, शीलरत्न मिहिर, ओम प्रकाश यादव, आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर एसडीएम पंकज सिंह, तहसीलदार श्रद्धा चैधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर वर्मा, गणेश शंकर मिश्र, राजेश सिंह, धमेन्द्र श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, संजय सिंह, शिव प्रताप सिंह, अवधेश कुमार, नफीस अहमद, समेत समस्त अधिवक्तागणो की मौजूदगी सराहनीय रही।

Don`t copy text!