जैन धर्म के अतिशय क्षेत्र कस्बा त्रिलोकपुर में श्री 1008 भगवान नेमिनाथ रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। जैन धर्म के अतिशय क्षेत्र कस्बा त्रिलोकपुर में श्री 1008 भगवान नेमिनाथ रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बैंड बाजा की धुन पर आतिशबाजी के साथ भव्य जुलुश यात्रा निकाली गयी जो सभी चौराहों होते हुए मुख्य बाजार से गुजर कर पार्श्वनाथ मंदिर पहुच कर सम्पन्न हुई।
दोपहर बाद भगवान नेमिनाथ मंदिर से दुल्हन की तरह सजा कर सैकड़ो श्रद्धालुओ महिलाओं के साथ रथ यात्रा रवाना हुई । जैन पाठशाला के बच्चो की अगुवाई में बैंड बाजा आतिशबाजी के साथ रथ जिधर से भी निकला पूरा माहौल अपनी आगोश में समेट लिया । गगनभेदी जयकारों के साथ स्थानीय जैन समाज के घर की छतों से पुष्प वर्षा हुई। आगंतुकों के लिए जगह जगह जलपान की शानदार व्यवस्था की गई थी । भगवान नेमिनाथ का अभिषेक , नित्य पूजन बजे झंडारोहण, बजे जुलुश व अभिषेक संबंधी बोलिया हुई किया। भगवान श्री 1008 नेमिनाथ का पंचामृत अभिषेक कार्यक्रम जनपद के दूर दराज के जिलों से बड़ी शंख्या में सुबह से ही लोग आ गए थे के सी जैन , कल्याण जैन ,मुकेश जैन, सन्दीप जैन सहित सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के लोग सम्मिलित रहे
वही सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर मसौली थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह व त्रिलोकपुर चौकी इंचार्ज रणजीत यादव यादव समेत भारी तादाद में पुलिस कर्मी कार्यक्रम स्थल पर डटी रही ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

