एक हाथ से एक साथ 15 चित्र बनाने वाली 15 वर्षीय नूरजहां ने देश व दुनिया में बदायूं जिले का नाम रोशन किया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदयूं। तहसील क्षेत्र के ग्राम विजय नगला में एक हाथ से एक साथ 15 चित्र बनाने वाली 15 वर्षीय नूरजहां ने देश व दुनिया में बदायूं ज़िले का नाम रोशन कर दिया गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना व देश का नाम दर्ज करने वाली 9वे क्लास की छात्रा नूरजहां से जन कल्याण फाउंडेशन की टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद हफीज़ शेख़ व डाक्टर शादाब क़ादरी के नेतृत्व में मुलाकात की और प्रतीक चिह्न देकर व शाल भेंट कर सम्मानित किया एवं मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित भी किया। नूरजहां के बनाए हुए चित्रों का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा जिसको हमारे देश के मशहूर उद्योगपति श्री आनंद महिंद्रा जी ने भी शेयर किया।जन कल्याण फाउंडेशन ने छात्रा को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जन कल्याण फाउंडेशन ऐसे सभी होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करने में हमेशा आगे रहनें की कोशिश करता है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

