सेवादार मंडल के प्रयास से हो रहा श्मशान घाट सौंदर्यीकरण पर्यावरण प्रेमी विजय प्रताप सिंह ने दान किए पेड़ व गमले
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। नगर के अग्रणी समाजसेवी संस्था सेवादार मंडल के तत्वावधान में माह के प्रत्येक रविवार को राजकमल रोड स्थित कमरियाबाग श्मशान घाट पर शव दाह संस्कार स्थल व पिंडदान स्थल का नवीनीकरण व सौंदर्यकरण कराया जा रहा है। इसके अलावा शवयात्रा में शामिल लोगों के बैठने की सुमुचित व्यवस्था का कार्य निरंतर प्रगति पर हो रहा है। इस कार्य में नगर के कई समाजसेवी प्रत्येक रविवार को श्रमदान भी करते है। तथा श्मशान घाट की साफ सफाई के अलावा देखरेख कर रहे नगर के अग्रणी समाजसेवी साकेत संत मौर्य, सरदार मोहन सिंह, अनिल वर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, धनंजय शर्मा, राजेश कुमार यादव, पंकज राठौर, गोदराज वर्मा, डॉ राजकुमार वर्मा, योगेश गुलसिया, पत्रकार दिलीप श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव शैलेंद्र कुमार सिंह, अजय सिंह गुरुजी, रविंद्र कुमार, देव कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार मौर्य, अजीज अहमद अज्जू आदि के आपसी सहयोग से श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण हो रहा है। विदित हो कि काफी समय से इस श्मशान घाट का शव दाह संस्कार स्थल काफी गंदा व जर्जर अवस्था में था। जिसकी सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण का कार्य पिछले कुछ माह से सेवादार मंडल कर रहा है। इसके बाद अब श्मशान घाट में काफी हरियाली दिखाई पड़ती है। यही नहीं पेड़ पर घट बांधने की अतिरिक्त व्यवस्था भी की गई है। गंदगी इकट्ठा करने के लिए कूड़ादान तथा पानी के लिए नल की भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। सेवादार मंडल से जुड़े समाजसेवी प्रत्येक रविवार को श्रमदान देकर श्मशान घाट को साफ सुथरा कर रहे है। इसी कड़ी में रविवार को प्रकृति प्रेम विजय प्रताप सिंह ने सेवादार मंडल को पौध सहित 20 गमले भेंट किए। उन्होनें कहा कि इन सभी पौधों की देखरेख करना उनका काम है। इन्हें नियमित खाद व पानी उपलब्ध कराने तथा पौधों की सुरक्षा करने के लिए वह प्रति दिन देखरेख करते रहेंगे। वहीं सेवादार मंडल के संयोजक साकेत संत मौर्या ने बताया कि इस श्मशान घाट पर जहां-तहां चिता जलाए जाने से चारो और श्मशान घाट पर गंदगी का साम्राज्य बन गया था तथा परिसर में लगे पेडों का पतझड होने के कारण भी श्मशान घाट नाम की कोई चीज दिखाई नहीं दे रही थी। इसके अलावा श्मशान घाट में चिता जलाना और शवयात्रा मे आने वालों को बैठने के लिए तमाम परेशानियां हो रही थी। जिसे सेवादार मंडल ने महसूस किया और जनसहयोग व लोगों के श्रमदान से सौंदर्यीकरण का काम कराया जा रहा है। समाजसेवी धनंजय शर्मा, राजेश भारती व राजेश यादव ने नगर वासियों से श्मशान घाट में गंदगी ना फैलाने की अपील करते हुए कहा कि यह शमशान घाट किसी व्यक्ति विशेष जाति वर्ग का नहीं है बल्कि समस्त सनातन धर्म को मानने वालों का है। जिसकी साफ सफाई रखना हम सबका कर्तव्य बनता है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

