‐‐‐बस राष्ट्रप्रेम के दीप यहां पर पुनः जलाने आए हैं खसपरिया धाम महोत्सव हुआ कवियों का जमावड़ा
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। खसपरिया धाम महोत्सव में वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता तथा हास्य के वरिष्ठ रचनाकार अल्हड़ गोंडवी के संचालन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार ब्रज बाबू सिंह ‘बृजेश‘ की वाणी वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वरिष्ठ ओज कवि ओपी वर्मा ‘ओम‘ द्वारा राष्ट्रीय चिंतन परक रचनाएं प्रस्तुत करते हुए पंक्तियाँ प्रस्तुत करते हुए कहा-हम कविता नहीं सुनाने केवल तुम्हें जगाने आए हैं, बस राष्ट्रप्रेम के दीप यहां पर पुनः जलाने आए हैं। वही ओज के राष्ट्रवादी कवि डॉक्टर अंबरीश अंबर द्वारा देशभक्ति की रचनाएं प्रस्तुत करते हुए शहीदों को निम्न पंक्तियों के माध्यम से नमन किया गया- देशभक्त की मस्ती में जो अपना सब कुछ भूल गए, जो फांसी के फंदे पर भी हंसते-हंसते झूल गए। देश के जाने-माने संचालक हास्य कवि अल्हड़ गोंडवी द्वारा निम्न पंक्तियां प्रस्तुत की गई- दरोगा गरीबन का डंडन् से झोरै, मिले जौ डाकू तौ खीसें निपोरे। व्यंग्यकार अनिल श्रीवास्तव ‘लल्लू‘ द्वारा हास्य व्यंग्य की कविताएं प्रस्तुत करते हुए करोना पर पंक्तियाँ दी गयी- हाय रे दैया यह कईसन कोरोना आय गवा, उइ हमका देख कै भागत हैं हम उनका देख कै भागित है। ठहाका अनिल बांके द्वारा हास्य व्यंग्य की कविताए दी गयी- सबसे हटकर है दिखी हमको बात नवीन, बीवी से होती अधिक साली में प्रोटीन। ओज के कवि दीपक दिवाकर ने राष्ट्रवादी कविताएँ प्रस्तुत करते हुए पढ़ा- मिट जाएंगे हम लेकिन एहसास नहीं मिटने देंगे, हम अपना गौरवशाली इतिहास नहीं मिटने देंगे। मंच पर एकमात्र कवियत्री साधना कँवल द्वारा पंक्तियाँ प्रस्तुत की गयी- प्रेम के गीतों का तर्ज मत भूलना, आप अपना कभी फर्ज मत भूलना। अध्यक्षीय उद्बोधन में वीरेंद्र सिंह करुण ने साहित्यिक आयोजन किए जाने हेतु आयोजको का आभार व्यक्त किया तथा आध्यात्मिक रचनाएं भी प्रस्तुत की। खसपरिया धाम श्रा.फाउंडेशन परिवार द्वारा सभी साहित्यकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे डॉ अंबरीश अम्बर एवं ओ पी वर्मा ओम को सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन के संयोजक अमरेंद्र सिंह ने आए हुए साहित्यकारों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

